पुलिस ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
Apr 26 2022
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर चलाये जा रहे सायबर काईम अवेयनेस प्रोग्राम के तहत प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये सायबर काईम से रोकथाम विषय पर एक सेमीनार आयोजित किया गया। इस सेमीनार का शुभारंभ एएसपी क्राईम राजेश डण्डौतिया द्वारा अपने उद्बोधन से किया गया। एएसपी क्राईम द्वारा सेमीनार में उपस्थित सभी कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से जुड़ी विभिन्न केस स्टडीज से अवगत कराया। उन्होने वर्तमान में पुलिस के पास आने वाली सायबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। जिनमें उनके द्वारा मुख्यत: सेक्सट्रार्सन, सोशल मीडिया फ्रॉड, कॉल सेंटर के माध्यम से फ्रॉड, लॉटरी फ्रॉड आदि के संबंध मे व्याख्यान दिया गया। सेमीनार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को एएसपी क्राईम द्वारा स्मार्ट फोन को उपयोग करते समय किन-किन सावधानियां बरतें इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया, साथ ही उनको सायबर अपराधों से बचने के उपायो से भी अवगत कराया।
सेमीनार में उपस्थित ग्वालियर सायबर सेल प्रभारी रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा सेमीनार में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा संस्थागत कर्मचारियों को फायनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, जॉव फ्रॉड, मेट्रोमोनियल फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, स्टॉकिंग, बुलिंग, रेनसमवेयर, मालवेयर आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एवं ग्वालियर पुलिस द्वारा सायबर अपराधों की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। सायबर काईम अवेयनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य आने वाली नवीन पीढ़़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









