इमरान ने राजू बनकर की शादी, फिर भाइयों और मौलाना से कराया रेप पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Apr 25 2022
ग्वालियर। धर्म छुपाकर एक हिंदू लड़की से दोस्ती कर उसे प्यार के जाल में फंसाकर गर्भवती करने फिर मंदिर में उससे शादी करने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती से इमरान खान ने राजू बनकर दोस्ती की फिर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। जब वह ससुराल पहुंची तो पता लगा कि पति मुस्लिम है। इसके बाद युवती को बंधक बनाकर इमरान ने अपने दो भाइयों और एक मौलाना से उसका रेप कराया। दो बार युवती का गर्भपात भी कराया है। 6 महीने उसके साथ जानवरों सा सलूक किया गया है। प्रताडऩा हद से पार हो गई तो पीडि़ता थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
डबरा जंगीपुरा निवासी 22 वर्षीय हिंदू लड़की रोशनी (बदला हुआ नाम) को जनवरी 2021 में राजू जाटव एक कार्यक्रम में मिला था। राजू ने धर्म और पहचान छुपाकर युवती में दोस्ती की थी। असल में उसका नाम इमरान खान था। कुछ ही समय में दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। 15 जून 21 को ग्वालियर से इमरान खान उसे गाड़ी से डबरा घुमाने ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर वह गर्भवती हो गई। इसके बाद राजू उर्फ इमरान ने अपनी मां सुग्गा बेगम से मुलाकात कराई। आरोपी की मां ने कहा कि यदि लोगों को शादी से पहले बच्चा होने की बात पता लगेगी तो बदनामी होगी। इसलिए उन्होंने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद 18 सितंबर 2021 को हिंदू रीति रिवाज से इमरान ने राजू बनकर युवती से शादी की।
ग्वालियर के सिटी सेंटर के एक होटल में शादी की पार्टी भी दी गई। कुछ दिन इमरान खान सही से रहा। फिर उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। तभी उसके धर्म की पहचान युवती को हुई। जिसका पता चलते ही मायके पक्ष ने उससे संबंध तोड़ लिया।
शादी के कुछ दिन बाद इमरान ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। इमरान खान के भाई पुन्नी और अमन खान ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। तीनो भाई उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। पर हद तब हो गई जब इमरान ने एक मौलाना ओसामा खान को डबरा में युवती के घर बुलाया। वहां बंधक बनाकर उसके साथ मौलाना ने भी दुष्कर्म किया। शारीरिक संबंध बनाने से पहले मौलाना ने कहा कि हिंदू रीति रिवाज से की गई शादी उनके धर्म में मान्य नहीं है इसलिए मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करना होगी। उसने भी दोबारा निकाह के जरिए शादी कराई। इसके बाद इमरान खान की मौजूदगी में ही मौलाना ओसामा खान ने युवती के साथ दुष्कर्म किया जबकि युवती का पति कमरे के बाहर खड़ा होकर रखवाली करता रहा।
6 महीने तक बंधक बनाकर रखा
इसके बाद लड़की को कमरे में बंद कर दिया गया। उसे सिर्फ बाथरूम के लिए कमरे से निकाला जाता था। पिछले 6 महीने से युवती के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा था। इस बीच युवती दोबारा गर्भवती हो गई। उसका आरोप है कि सास ने उसे सीढिय़ों से धक्का मार दिया। जिसके कारण उसे दूसरी बार भी गर्भपात कराना पड़ा। गत दिवस हमेशा की तरह युवती का देवर पुन्नी खान उसके कमरे में आया, दुष्कर्म करने के बाद वह कमरे की कुंडी खुली छोड़ कर चला गया। जिस पर वह बाहर आई और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले पति, दोनों देवर व मौलाना पर मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









