एक पुरूष व छ: महिलाओं को 10 लाख के माल सहित किया गिरफ्तार
Apr 25 2022
ग्वालियर। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि टेम्पू में चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह शहर में सक्रिय है, और वह पाताली हनुमान के पास किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रही हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को थाना बल की टीम बनाकर उक्त शातिर महिलाओं के गिरोह की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया। एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया सीएसपी रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में थाना बल की टीम बनाई जाकर मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया।
मुखबिर द्वारा बताये स्थान पाताली हनुमान के पास पहुंचकर पुलिस टीम ने देखा कि कुछ संदिग्ध महिलायें टेम्पू का इन्तजार कर रही हैं, पुलिस टीम को आते देख वो इधर-उधर भागने लगी तभी उनको घेराबंदी कर पुलिस फोर्स ने महिलाओं व राहगीर महिलाओं की सहायता से 6 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही उन संदिग्ध महिलाओं के पास बैग व पर्स की तलासी ली तो उनके पास सोने के जेवरात मिले।
पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि 23 अप्रैल को गोले का मंदिर से टेम्पू में हम सभी बैठ कर आये और टेम्पू में एक महिला व पुरुष हमारे साथ बैठे थे तो महिला के बैग से चार सोने की चूडिया, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चाँदी की एक जोड़ी पायजेवी, चाँदी की एक जोडी विछिया चोरी कर लिये थे, जो मौके पर उक्त आरोपीगणों की तलाशी लेने पर विधिवत जप्त किये गये।
पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर उक्त आरोपीगणों ने बताया कि 22 अप्रैल को टेम्पों में गोले के मंदिर से एक महिला के साथ हम सभी महिलाए आयी थी तो रास्ते में हम लोगों ने उस महिला के पर्स से सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की वाली एक जोड़ी, चार जोड़ी चाँदी पायजेवी, चार जोड़ी चाँदी के विछिया चुरा लिये थे। चोरी के माल को हम सभी ने आपस में बांट लिया था। हमारे दो अन्य साथी जो चोरी के सामान को पलवल में एक सुनार को बैचते हैं। चोरी किया गया सामान हमने अपने-अपने घरों में छुपा रखा है तथा हमारे अन्य साथी भी घर पर है।
पकड़ी गई शातिर महिला चोरों की निशादेही पर यादव धर्मकांटा, चार शहर का नाका स्थित घर से महिलाओं के दो अन्य साथियों में से एक को गिरफ्तार किया गया। दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया जिसे पकडऩे के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपी महिलाओं की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा उनके घर से एक जोड़ी चाँदी के विछिया, एक जोडी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने की वाली, दो चाँदी के पायजेवी बरामद की गई।
महिलाओं के पकड़े गये साथी ने बताया कि यह सभी महिलाएं ग्वालियर में विभिन्न जगहों से चोरी करके माल लाकर मुझे व मेरे फरार साथी को दिया करती थीं। माल को हम दोनों पलवल के रहने वाले एक सुनार को जाकर बेचते थे। हमारी महिलायें चोरी करती है तथा हम दो लोग चोरी का माल बेचने का काम करते है। पकड़े गये आरोपी ने बताया कि हम दोनों 24 अप्रैल को चोरी किया गया माल बेचने जाने वाले थे और मेरे पास जो माल है उसे मैने घर में मटके में छुपा कर रखा है। आरोपी की निशादेही पर उसके घर में रखे मटके से एक सोने की चेन, तीन ताबीज सोने के, एक जोडी सोने के बूदा, दो जोड़ी चाँदी की पायजेवी, एक पुराना चांदी का चपेटा, एक पुराना सोने का पेन्डल, एक अंगूठी सोने की, तीन ताबीज चाँदी के पुराने स्तेमाली व दो मोबाइल को विधिवत जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका-उक्त शातिर महिला चोर गैंग का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव, अतर सिंह कुशवाह, सुमित्र तिग्गा, कप्तान सिंह, दीक्षा तोमर, पूनम प्रजापति, प्रतिभा कुशवाह, दिलीप सिंह, राजू मोगिया की सराहनीय भूमिका रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









