भारत दर्शन को निकले सनातन धर्म के प्रचारको का धर्म जागरण विभाग ने किया सम्मान* महामंडलेश्वर स्वामी श्री केशव दास जी महाराज के गुवाहाटी आश्रम से विद्या पूर्ण करने के पश्चात संपूर्ण जीवन धर्म के प्रचार प्रसार में लगाने के उद्देश्य से भारत भ्रमण पर निकले धर्म प्रचारकों का आदर्श गौशाला लाल टिपारा में स्वामी श्री ऋषभदेवानंद जी महाराज के द्वारा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया धर्म प्रचारकों के दल में आए बहन जया, बहन जुतली, बहन चन्द्रमा भैया कपिल के द्वारा सुनाए गए अपने अनुभव कथन में बताया गया कि वे सभी आसाम के चाय बागानों में जन्मे में है और बहुत ही अभाव में जीवन यापन व्यतीत किया और शिक्षा की कोई व्यवस्था ना होने के कारण हमें ऐसा लगता था कि हम लोग अशिक्षित ही रह जाएंगे पर गुरुदेव स्वामी श्री केशव दास जी महाराज का सानिध्य मिलने के पश्चात हम चाय बागान के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को महाराज श्री ने अपने हाथों में लिया और आश्रम में छात्रावास बनाकर हम सब नि:सहाय बच्चों की शिक्षा आदि का जिम्मा लेकर एवं अन्य सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर सनातन धर्म के प्रति मार्गदर्शन दिया तभी हम लोगों ने प्रण किया कि हम भी महाराज श्री के पद चिन्हों पर चलकर अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म के अभावग्रस्त समाज की चिंता कर उनके लिए अपना सर्वस्व त्याग कर समाज हित में कार्य करेंगे इस अवसर पूज्य स्वामी श्री ऋषभदेव महाराज जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निकले धर्म प्रचारकों का उत्साहवर्धन कर उन्हें इस पथ पर आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर पर पंडित श्री सूरज दुबे , अंशुमान सेंगर ,नितेश अग्रवाल अनिल बनवारीया, किशोर वर्मा,आशु खंडेलवाल,विजय गोयल, के के राजपूत, अजय चतुर्वेदी, धर्मेंद्र तो मर, रजत सविता, शेखर तोमर, हिमांशु शर्मा, प्रमोदशर्मा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे कार्यक्रम संचालन ग्वालियर जिला धर्म जागरण संयोजक नितिन अग्रवाल ने किया,कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गीत अंशुमान सेंगर के गायन से हुआ।
Apr 24 2022
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









