समीक्षा गुप्ता फैंस क्लब ने ठाना है ग्वालियर को स्वच्छ और सुंदर बनाकर नंबर 1 पर लाना है

Apr 24 2022

ग्वालियर। समीक्षा गुप्ता फैंस क्लब द्वारा ग्वालियर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर स्वच्छता अभियान एवं सेवा पकवाड़ा रविवार प्रात: 7:30 बजे वार्ड 35 कार्मेल कान्वेंट स्कूल काजल टॉकीज हॉट बाजार में स्वच्छता अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत समीक्षा गुप्ता फैंस क्लब के समस्त सदस्यों को ने स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया एवं दुकानदार भाइयों से हाथ जोड़ विनम्र निवेदन कर सफाई बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर फैंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं समस्त भाई क्षेत्रीय गण एवं निगम कर्मचारी भाई उपस्थित रहे।।