पुलिस ने दिल्ली स्थित जिम में बंदी बनाकर रखे गये अपहृत को सकुशल मुक्त करवाया, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
Apr 24 2022
ग्वालियर। फरियादी चर्तुभुज चंदसौलिया द्वारा गत दिवस थाना इंदरगंज आकर रिपोर्ट की थी कि उसका 20 वर्षीय पुत्र 20 अप्रैल को दिल्ली से आये अपने चार दोस्तों से मिलने शिंदे की छावनी स्थित होटल रिलेक्स में गया था। वहां से उसके द्वारा फोन पर बताया गया कि जब21 अप्रैल उसके दोस्त दिल्ली वापस चले जायेंगे जब तक वह उसके साथ होटल में ही रूकेगा। 22अप्रैल तक उसके घर वापस न आने पर फरियादी द्वारा होटल जाकर पता किया गया तो उसका पुत्र वहां नही मिला उसके मोबाइल पर कॉल करने पर मोबाइल भी बंद आ रहा था। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना इंदरगंज पुलिस द्वारा गुमशुदगी कायम कर गुमशुदा की तलाश प्रारंभ कर दी।
विवेचना दिनांक 23 अप्रैल को फरियादी की पत्नि द्वारा थाना प्रभारी इंदरगंज को सूचित किया गया कि उनके पति के मोबाइल पर उनके पुत्र के नंबर से मैसेज आया है कि उसके दोस्त द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है तथा उसे रमेश नगर (नई दिल्ली) स्थित डीडीए जिम में बंदी बनाकर रखा गया है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए फरियादी की शिकायत पर से चार बदमाशों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। थाना इंदरगंज क्षेत्रार्तगत हुई अपहरण की बारदात को गंभीरता से लेते हुए 24 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका को थाना बल की टीम बनाकर अपहृत की सकुशल रिहाई हेतु तत्काल दिल्ली रवाना किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन सीएसपी इंदरगंज विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी इंदरगंज अनिल भदौरिया के नेतृत्व में थाना बल की टीम बनाकर उसे दिल्ली रवाना किया गया। थाना इंदरगंज पुलिस को तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त बदमाशों के दो साथियों को रमेश नगर (नई दिल्ली) स्थित डीडीए जिम के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिस देकर अपहृत रवि चंदसौलिया को सकुशल मुक्त कराया। पुलिस टीम ने मौके पर से 2 बदमाशों को भी धरदबोचा।
पकड़े गये बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके पास से 1 देशी अधिया मय जिंदा राउण्ड, अपहृत की स्कूटी और अपराध में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जप्त किया गया। मुक्त कराये गये अपहृत से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त बदमाशों के तीन साथियों द्वारा ग्वालियर से मेरा अपहरण कर मुझे स्विफ्ट कार क्रमांक डीएल8सी-एओ-0955 के जरिये दिल्ली ले आये थे तथा उनका चौथा साथी मेरी स्कूटी को चलाकर दिल्ली तक आया। फिर यहां आकर इन्होने मुझे जिम में बंदी बनाकर रखा था। पुलिस टीम द्वारा अपहृत को मुक्त कराते हुए उक्त दोनों बदमाशों कों थाना इंदरगंज के अपराध क्रं. 229/22 धारा 364,34 भादवि मे गिरफ्तार किया जाकर उन्हे ग्वालियर लाया गया। तद्उपरांत गिरफ्तार किये गये बदमाशों के फरार अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









