पुलिस लाइन में हुई बलवा परेड में एक दर्जन हुए घायल
Apr 24 2022
ग्वालियर। पुलिस लाइन में रविवार की सुबह बलवा हो गया। बलवाइयों को रोकने के लिए पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस को बलवाइयों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और फायरिंग करनी पड़ी। मौका था पुलिस लाइन मे आयोजित बलवा परेड का। जिसमें पुलिस ने लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति में अपनी तैयारियों को परखा। ज्ञात हो कि पिछले तीन साल से कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस की बलवा परेड बंद चल रही थी। अभी जब कोरोना संक्रमण कम हुआ तो पुलिस ने अपनी तैयारियों को चाक- चौबंद करना शुरू दिया है। रविवार को हुई बलवा परेड में एसएसपी अमित सांघी, आईपीएस अभिनव चौकसे, मृगाखी डेका, एएसपी राजेश डंडोतिया, सत्येन्द्र सिंह तोमर, जयराज कुबेर व सीएसपी, डीएसपी व थाना प्रभारी के साथ ही थानों और लाइन का बल मौजूद रहा।
बलवा ड्रिल में एसएसपी अमित सांघी ने सभी अफसरों व थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुएकहा कि बलवा ड्रिल थाने और मोबाइल में हमेशा तैयार रहनी चाहिए। क्योंकि पुलिसिंग के दौरान कभी भी आपको इनकी जरूरत पड़ सकती है। साथ ही खुद को अलर्ट रख कर ड्यूटी करें, जिससे ऐसी स्थिति बनने से पहले ही उसे संभाला जा सके।
इस बारे में एसएसपी अमित सांघी ने कहा कि रविवार को पुलिस लाइन में बलवा परेड का आयोजन किया गया था। जिसमें पुलिस अफसर और जवानों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। काफी लंबे समय बाद बलवा परेड हुई है और अब हर 1 से 2 माह में इसका आयोजन किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









