ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर एक की मौत
Apr 24 2022
ग्वालियर। घर से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भूसा लेने निकले ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से पानी छिड़ककर आग भुजवाई गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर वहां से भाग निकला ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाकर मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा चौकी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा लेने मुरैना के ग्राम गलेथा रहे 35 वर्षीय रघुवीर सिंह सिकरवार को छतरपुर से खड़ी मसूर की दाल भरकर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के कई टुकड़े हो गए और रघुवीर सिकरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही घटनास्थल से ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर वहां से भाग निकला, इसके बाद मृतक के परिजन और स्थानीय निवासियों ने रास्ते पर जाम लगाकर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी बल के साथ जा पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों को ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवा कर शब को पीएम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक नंबर के आधार पर ड्राइवर और उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है
बताया जा रहा है कि मृतक रघुवीर सिंह सिकरवार मुरैना जिले के ग्राम गलेथा का रहने वाला था और हाल ही में वह महाराजपुरा के बेहटा गांव में रह रहा था उसी दौरान यह हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









