अग्रवाल परिचय सम्मेलन का 90वां आयोजन 22 मई को
Apr 23 2022
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन संस्था अब तक सैकड़ों युवक-युवतियों को परिणय सूत्र में बांध चुकी है। यह बात सम्मेलन की मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कही। परिचय सम्मेलन का अगला कार्यक्रम 22 मई को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए देशभर से कोई भी अग्रबंधु नि:शुल्क विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन करा सकता है।
इस परिचय सम्मेलन में खुले मंच पर युवक युवतियों का परिचय कराया जाएगा। मंच पर परिचय का कार्य नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, विनीता तायल, रचना लोहिया, पूनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल द्वारा कराया जाएगा। परिचय सम्मेलन के लिए शिन्दे की छावनी स्थित सिटी प्लाजा पर पंजीयन का शुभारंभ किया गया।
सम्मेलन के लिए शिवांगी अग्रवाल, दृष्टि सिंघल, श्रतिका गुप्ता, प्रीत अग्रवाल, कुलदीप जैन, अंशुल अग्रवाल का पंजीयन हुआ। इस अवसर पर मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, महेन्द्र अग्रवाल, शोर्य अग्रवाल, शुभम गोयल, आनन्द अग्रवाल, राम अग्रवाल, पीयूष मित्तल, पवन अग्रवाल, साधना गोयल, वन्दना अग्रवाल, कविता मंगल, संगीता अग्रवाल, पद्म अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









