युवक ने जहर खाकर दी जान

Apr 23 2022

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गंजी पुरा की है। घटना का पता चलते ही परिजन युवक को उपचार के लिए लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक की जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गंजीपुरा निवासी 40 वर्षीय रामवीर पुत्र सोनेराम यादव की तबियत खराब हुई और वह उल्टी करने लगा। जब परिजनों ने उसकी हालत खराब देखी तो उसे उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां पर पता चला कि उसने सल्फास गटका है। इसका पता चलते ही उसे आईसीयू में भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रामवीर की मौत का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने जहर खाकर जान दी है।
कार चालक ने युवक को कुचला
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के डगोरा पुलिया के पास तेज रफ्तार आ रही कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हस्तिनापुर निवासी 23 वर्षीय ललित पुत्र कमलेश जाटव सड़क पार कर रहा था। उसी बीच तेज रफ्तार आ रही कार क्रमांक यूपी 93 एई 5723 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ललित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ललित की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।