यातायात पुलिस ने 52 वाहन चालकों पर चालानी की

Apr 23 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकअमित सांघी के निर्देश पर एएसपी यातायात अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा लश्कर क्षेत्र के नया बाजार, सराफा बाजार, छापा खाना महाराज बड़ा, लोहिया बाजार, दाल बाजार, गस्त का ताजिया, काजल टॉकीज आदि वनवे मार्ग का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। 
उक्त अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के तहत वनवे मार्ग का उल्लंघन करने वाले 52 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 26 हजार रुपए का जुर्माना जमा कराया गया। इसके अतिरिक्त भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अन्य धाराओं में भी चालानी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा कुल 91 वाहन चालकों के विरूध्द चालानी भी कार्रवाई कर 40,250 रूपए शमन शुल्क जमा कराया गया।