रोटरी संस्थापक पॉल हैरिस के जन्मदिन पर कार्यक्रम सम्पन्न

Apr 23 2022

ग्वालियर। रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस के जन्मदिन के अवसर पर रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल टीम 2021-2022 न्यू रीजीनल कान्वेंट स्कूल गोला का मंदिर ग्वालियर में बहुत ही शानदार तरीके से पेन डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सम्पन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस समाज सेवा कार्य मे महेन्द्र शर्मा, शशिकांत चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित थे। शशिकांत चतुर्वेदी द्वारा बच्चो को रोटरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। महेंद्र शर्मा ने बच्चों को टाइम मैनिजमेन्ट के वारे में भी बताया, और सुधीर त्रिपाठी ने बच्चो से कहा कि आप अपने से बडों व माता पिता शिक्षक सभी का सम्मान करें। अच्छी पुस्तकें पड़े, अपने गोल सेट करे अपने कैरियर में लक्ष्य निर्धारण करे, दिल से मन से सकारात्मक होकर प्रयास करे आपको सफलता जरूर मिलेगी ।
रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल ने समाज सेवा के माध्यम से छात्र छात्राओं को वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन से प्रमाणित सेनेटाइजर बितरण किया एव सभी बच्चो को मास्क, फल, स्टेशनरी, पेन अन्य उपयोगी सामग्री भेट की।