बुजुर्ग को मारा धक्का, हुई मौत
Apr 22 2022
ग्वालियर। बोरिंग का बाल खोलने जा रहे बुजुर्ग को पड़ोसी ने धक्का मार दिया। जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। बुजुर्ग को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चंदूपुरा की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चंदूपुरा निवासी 65 वर्षीय रमेश रजक पुत्र गोपाल रजक सरकारी बोरिंग का बॉल बंद करने जा रहा था। तभी वहां पर पास ही रहने वाला जल्लू परिहार पहुंचा और बॉल बंद करने से मना किया, लेकिन जब रमेश ने उसे समय पूरा होने और बाल बंद करने की कहा तो जल्लू ने उसकी मारपीट कर धक्का दे दिया। धक्का लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई और मामले का पता चलते ही परिजन घायल को उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









