नागालैंड की युवती प्लेटफार्म पर बेहोश मिली~ इंदौर से सवार हुई थी ट्रेन में

Apr 22 2022

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार स्थित फुट ओवरब्रिज के बीचों-बीच एक महिला लगेज के साथ बेहोश मिलने से हड़कंप मच गया। डिप्टी एसएस की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी महिला आरक्षी खुश्बू और जीआरपी आरक्षक मोहित जाट महिला को तत्काल उपचार के लिए जेएएच लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उपचार के लिए मेडिसन आईसीयू में भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों को सूचना देने के साथ ही युवती से आगे की पूछताछ करने के लिए जीआरपी उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही है।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर चार स्थित फुट ओवरब्रिज पर लगेज के साथ सीढिय़ों पर बेहोश पड़ी युवती को देख तत्काल ब्रिज से निकल रहे लोगों ने इस मामले की सूचना डिप्टी एसएस को दी। डिप्टी एसएस द्वारा जारी मेमो के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने बेहोश पड़ी युवती को अस्पताल ले जाने के लिए मौके पर महिला आरक्षी को बुलवाया और महिला को तत्काल उपचार के लिए कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया दिया। 
दोस्त से गई थी मिलने
इ स 23 वर्षीय युवती के बारे में पता चला कि वह मूलत: नागालैंड की रहने वाली है और दिल्ली में कु क का काम करती है। बीते दिनों वह इंदौर में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने गई थी और वह इंदौर-चड़ीगढ़ एक्सप्रेस से वापस इंदौर से निजामुद्दीन जा रही थी। लेकिन वह ग्वालियर क्यों उतरी इसकी जानकारी उसके सामान्य होने पर ही लग सकेगी।