सागर व जनकताल की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से~ गंदगी फैलाई तो होगी सीधे एफआईआर

Apr 22 2022

ग्वालियर। शहर की एतिहासिक विरासत में शामिल सागरताल व जनकताल को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जा रहा है। ये दोनों ही रमणीय स्थल क्लीनवेल रहें इसके लिए नगर-निगम जनसहयोग से इन दोनों स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से लैस क र चौबीस घंटे मॉनीटरिंग करेगा, साथ ही अब उन लोगों की खैर नहीं, जो मना करने के बाद इन दोनों ही तालबों में गंदगी डालने के साथ इनकी सुंदरता को बंदरग करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। यह निर्देश शुक्रवार की सुबह बहोड़ापुर,आनंदनगर इलाके में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे निगमायुक्त किशोर कान्याल ने निगम अधिकारियों को दिए।
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे पूरा होने के बाद जल्दी ही दूसरे चरण में शहर की सीवर व्यवस्था से लेकर तालाबों का निरीक्षण करने आने वाली ओडीएफ प्लस-प्लस की टीम से पहले शुक्रवार की सुबह निगमायुक्त अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बहोड़ापुर इलाके में स्थित जनकताल व सागरताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, निरीक्षण के दौरान जनकताल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली, वहीं सागरताल निरीक्षण करने पहुंचे निगमायुक्त को मौके पर ही कुछ लोग मना करने के बाद सागरताल में गंदगी डालते मिलने पर निगमायुक्त ने जमकर फटकार लगाई, वहीं मौके पर ही निर्देश दिए कि सागरताल व जनकताल की मॉनीटरिंग अब सीसीटीवी कैमरों से होगी।
मिली गंदगी, ठोका 25 हजार का जुर्माना
निरीक्षण के दौरान आनंदनगर इलाके में संचालित हो रही शराब की दुकान के पास स्थित नाले में गंदगी फैला रहे शराब की दुकान के मैनेजर के खिलाफ ऑनस्पॉट कार्रवाई कर 25 हजार रुपए का जुर्माना निगमायुक्त कान्याल ने किया। साथ ही हिदायत दी कि आगे से गंदगी फैलाई तो आधा लाख का जुर्माना किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह सहित क्षेत्रीय कार्यालय जोन के जेडो सहित सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों सहित सफाई मॉनीटर शामिल रहे।