मासूम की हत्या के आरोपी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Apr 22 2022
ग्वालियर। एक साल पहले 11 साल के बच्चे का अपहरण कर लूट व हत्या करने के आरोपी धर्मेंद्र बघेल के वीरपुर स्थित अवैध कब्जे पर प्रशासन व पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। आरोपी जेल में है और इसके भाई बालकिशन बघेल ने नाबाालिग के साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी सजा काट चुका है। तीसरे भाई पर भी एक अपराध दर्ज है। इन बदमाशों ने वीरपुर बांध रोड पर प्राइम लोकेशन की 3300 वर्ग फीट जमीन पर बाउंड्रीवाल पर कमरा बना रखा था, जिसे बुलडोजर से ढहा दिया गया। जमीन की बाजार कीमत एक करोड़ 65 लाख रुपये आंकी गई है। कमरे से एक तलवार भी बरामद की गई है। 50 की संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों व पुलिस फोर्स ने चार घंटे में यह कार्रवाई की।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एडीएम इच्छित गढ़पाले, एसडीएम अनिल बनवारिया, तहसीलदार शारदा पाठक व गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। गिरवाई निवासी बालकिशन बघेल द्वारा ग्राम वीरपुर तहसील गिरवाई के सर्वे क्रमांक-95 रकबा 3300 वर्गफुट भूमि शासकीय जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ 65 लाख रुपये है, अतिक्रमण कर रखा था, जिसे मुक्त कराया गया है। बालकिशन बघेल के विरूद्ध थाना गिरवाई में दुष्कर्म, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के छह मामले दर्ज हैं। बालकिशन के भाई धर्मेंद्र बघेल ने पिछले साल 11 साल के बच्चे का अपहरण कर सोने का पेंडल व कान की बाली लूटी और हत्या कर दी थी। धर्मेंद्र अभी जेल में है और न्यायालय में प्रकरण चल रहा है। तीसरा भाई प्रकाश बघेल है, जिसके खिलाफ एक अपराध दर्ज है। यहां इस जमीन पर कमरा बनाकर बालकिशन व प्रकाश रह रहे थे और कार्रवाई की भनक लगते ही भाग गए। बालकिशन व प्रकाश के खिलाफ प्रशासन ने शासकीय भूमि पर कब्जा करने का मामला भी थाने में दर्ज करा दिया।
चार परिवार को पहले पट्टे दिए, तब घरों पर चलाया बुलडोजर
सिरोल क्षेत्र में चार परिवारों को पहले पट्टा दिया और फिर उनके घर तोड़े गए। जिला पंचायत कार्यालय के पीछे निवासरत चार परिवार जिसमें कदम सिंह पुत्र नादरिया, किशोर पुत्र कदम सिंह, राजेंद्र राणा पुत्र राम सिंह राणा, सुघर सिंह पुत्र हरचरण सिंह गुर्जर को मानवीयता के आधार पर ग्राम नैनागिर में 480 वर्ग फीट प्रति परिवार का पट्टा दिया गया। नए जिला पंचायत भवन के बगल से बने उनके मकानों को तोड़ दिया गया। यह मकान ग्राम सरोल के सर्वे नंबर 13 के भाग में थे, जिन का रकबा लगभग 9500 वर्ग फीट एवं भूमि की कीमत 99 लाख रुपये थी। इसी प्रकार ग्राम नैनागिर के शासकीय भूमि सर्वे नंबर के भाग में से, खुला गोदाम बनाकर लगभग 3000 वर्ग फुट पर गंभीर सिंह पुत्र भगवान सिंह गुर्जर द्वारा कब्जा किया गया था, जिसका अतिक्रमण भी हटाया गया। एसडीएम सीबी प्रसाद के निर्देशन में कार्रवाई हुई। मौके पर तहसीलदार सिटी सेंटर रामनिवास सिंह सिकरवार,नायब तहसीलदार महेश सिंह कुशवाह, नायब तहसीलदार पूजा मावई,राजस्व निरीक्षक होतम सिंह यादव एवं शिवदयाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









