आशारामजी बापू के 86वें अवतरण दिवस पर साड़ी वितरण के साथ हुआ विशाल भंडारा
Apr 22 2022
ग्वालियर। ग्वालियर आश्रम में आशाराम बापू का 86वा अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर घाटीगांव इलाके की दो हजार आदिवासी महिलाओं को साड़ी वितरण के साथ विशाल भंडारा चला। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। अवतरण दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे बृजेंद्र सिंह जादौन पूर्व सभापति नगरनिगम ग्वालियर ने व्यास पीठ पर माल्यार्पण के पश्चात अपने उदबोधन में भक्तों की अटूट आस्था एवम सेवा की सराहना की। दीन हीन आदिवासियों में वर्षो से की जा रही सेवाएं वस्त्र वितरण भंडारे इत्यादि समाज के अनुकरणीय है। सच्चे अर्थों में मानव जाति की सेवा संत समाज ही कर रहे ताकि सुख शांति समृद्धि कायम रह सके।
प्रात:10 बजे से भारी संख्या में साधक भक्तो का आश्रम में आना प्रारंभ हो गया था। दोपहर 12बजे तक चरण पादुका पूजन, फिर आशारामय न पाठ, गुरुदेव ऑडियो वीडियो सत्संग कार्यक्रम में अमृतवाणी रसपान कर आनंद लिया। गुरुभक्ति से भरे भजनों पर खूब भाव नृत्य किया। मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह जादौन के कर कमलों द्वारा श्री योग वेदान्त सेवा समिति के पदाधिकारियों ने साड़ी वितरण भोजन प्रसादी के साथ कराया।
आश्रम में इस अवसर पर ऋषि प्रसाद, बाल संस्कार के साथ-साथ गर्मी को ध्यान में रखकर शीतल जल शरबत के नि:शुल्क स्टॉल भी लगाए गए थे। आश्रम तक पहुंचने के लिए शहर भर से बसों की व्यवस्था भी रखी गई थी। अवतरण दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने वालों में लख्मी चंद, नारायण दास, वासुदेव प्रसाद, परमानंद, परशुराम भदौरिया, सुदामा लाल पाल, प्रधान सिंह, आदित्य भदौरिया, बीपीएस सेंगर, हरीश नागपाल, रामू रामानी, सीबी शर्मा, मनीष तोमर, जयंत नागपाल, गोविंद राठौर, श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, आशा शर्मा, विमला कुशवाह, कुसुम चंदेल, कोशल्या रायकवार, कृष्णा परमार इत्यादि थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









