80 बच्चों ने इंटरनेशनल अर्थडे पर आयोजित हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया

Apr 22 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 22 अप्रैल को इंटरनेशनल अर्थडे के अवसर पर डाइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन को तीन विभिन्न वर्गों में विभाजित किया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में तीन आयु वर्ग रहें। वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के प्रतिभागी शामिल हुए, इसमें बच्चों ने अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन किया। वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के प्रतिभागी शामिल हुए, इसमें पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ विषय पर चित्रांकन बनाया गया। एवम वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के प्रतिभागियों ने भाग लिया, इनसे पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ विषय पर चित्रांकन बनवाया गया। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों शुक्रवार 22 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे डीडी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर पहुंचे। प्रतियोगी को अपना नाम और उम्र डाइंग सीट पर लिखना था। तीनों वर्ग में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार द्धितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार व सभी भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिये गये। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर ही नि:शुल्क दी गयी। निर्णायक मंडल में डाक्टर शिराली अरविंद रूनवाल थी। विजेताओं की घोषणा निर्णायक द्वारा की गई।