अवैध हथियार बैचने आये दो बदमाशों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

Apr 22 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान एएसपी अपराध राजेश डण्डौतिया एवं रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोले का मन्दिर द्वारा मय पुलिस बल के थाना क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान थाना प्रभारी गोले का मन्दिर विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा नारायण विहार कालोनी में चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लिये मण्डी गेट के पास खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल द्वारा भाग रहे दोनों संदिग्ध बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों बदमाशों ने अपने आप को मुरैना का रहने वाला बताया। 
पकड़े गये संदिग्धों के थैलों की तलाशी लेने पर एक के थैले से 2 देशी कट्टे 315 बोर तथा 3 जिंदा राउण्ड एवं 1 देशी पिस्टल मय जिंदा राउण्ड के बरामद की गई। दूसरे संदिग्ध के थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 02 देशी कट्टे 315 बोर के तथा 1 जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने के अपराध में उक्त दोनों बदमाशों पर थाना गोले का मन्दिर में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त बदमाशों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार बदमाशों से अवैध हथियारों के संबध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।