हिंदू महासभा ने गुरु तेग बहादुर का 402 बा प्रकाश पर्व मनाया

Apr 21 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर के तत्वाधान में गुरूवार को हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में सकल हिंदू समाज के रक्षक सिख समाज के नौवें गुरु हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर साहब का प्रकाश पर्व 21 अप्रैल 1621 में हुआ था। चित्र लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि सिख समाज के सरदार जेपी सिंह ज्ञानी ने गुरू साहेब के चित्र पर मथा टेक कर कहा कि आज हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर का 402 वा प्रकाश पर्व के रूप में हम नमन कर रहे हैं। गुरु तेग बहादुर के पिता गुरु हरगोविंद साहब (जो ग्वालियर के किले पर बंदी बनाकर रखे गए) एवं गुरु तेग बहादुर के पुत्र सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का और उनके पुत्रों का योगदान हिंदुस्तान में तिलक और जनों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की शहादत करा दी ऐसे महान गुरुओं के चित्र का लोकार्पण से देव में संदेश भेजने का कार्य हिन्दू महासभा ने किया है।
      समारोह की अध्यक्षता हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदू महासभा के रामबाबू सेन, कुलवंत सिंह जुनेजा, सरदार जसकरन सिंह, हरिदास अग्रवाल, बंटी गुर्जर, मोहन सिंह बघेले, निहाल सिंह सिरोजिया मंचासीन थे। सभी अतिथियों ने गुरू तेग बहादुर साहब, गुरु हरगोविंद साहब एवं गुरु गोबिंद सिंह के चित्र पर मत्था टेक कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समारोह के अतिथियों ने कहा कि सकल हिंदू समाज के कैसधारी, सिख समाज के छठवें गुरु गुरु हरगोबिंद साहिब एवं उनके सुपुत्र नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब, उनके सुपुत्र दसवें गुरु गोविंद सिंह एवं उनके चारों पुत्र अजीत सिंह, जुझारू सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह के जीवन चरित्र क्रांतिकारी इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम मैं शामिल कर बाल एवं युवा पीढ़ी को पढ़ाया जाए। मध्य प्रदेश सरकार को शीघ्र ही स्कूली पाठ्यक्रम में जोडऩे के लिए हिंदू महासभा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर प्रवास पर आग्रह करेगी।