दो मंजिला मकान में लगी आग, 20 लाख का सामान जलकर खाक

Apr 21 2022

ग्वालियर। हजीरा के बिरला नगर में उस समय हंगामा मच गया जब एक दो मंजिल मकान में आग लग गई। मकान के निचले हिस्से में गोदाम था और ऊपर परिवार रहता था। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम में रखा कॉस्मेटिक का सामान, गृहस्थी सहित करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। आग की खबर मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
दमकल से मिली जानकारी के अनुसार आग ब्रजपाल सिंह सेंगर के घर मे लगी। उन्होंने अपने दुमंजिला मकान के निचले हिस्से में गोदाम बना रखा था। जबकि पहली मंजिल पर वह खुद रहते थे। गत आधी रात को गोदाम में अचानक आग लग गई। ब्रजपाल का परिवार गहरी नींद में सो रहा था। मोहल्ले वालों ने गोदाम से धुंआ उठता देखा तो उन्हें जगाया। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें निकलने लगी। तभी किसी ने फायर बिग्रेड को भी खबर कर दी। लेकिन तब तक आग जोर पकड़ चुकी थी। कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की गाडियां आई और आग को बुझाया। लेकिन तब तक करीब 20 लाख का सामान जलकर खाक हो चुका था।
पहले मंजिल पर ब्रजपाल का परिवार सोया हुआ था। आग बढ़ती ही जा रही थी। गनीमत रही कि मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने आग देख ली। उसने चिल्लाकर ब्रजपाल को जगाया। अगर थोड़ी देर और हो जाती तो आग दूसरी मंजिल तक पहुंच जाती। ऐसे में बड़ी घटना हो सकती थी।
फायर ब्रिगेड को करीब 3 बजकर 45 मिनट पर आग की खबर मिली। तुरंत ही गाडिय़ां वहां रवाना कर दी गई। आग ज्यादा थी इसलिए तीन गाड़ी पानी वहां भेजा गया। दमकल दस्ते ने आग पर पानी डालकर बुझाया। पंाच बजे तक आग बुझाकर गाडिय़ां वापस आ गई।