ऑनलाइन आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए तीन को पकड़ा

Apr 21 2022

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने लग्जरी कार में बैठकर आईपीएल का सट्टा खिलवा रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक एलईडी, सवा लाख रुपए नगद और तीन मोबाइल जत किए हैं।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी को  मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में कोटेश्वर तिराहा पर स्थित चामुन्डा माता मंदिर के पास दो व्यक्ति नीले रंग की गिलान्जा कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक के लिए उन्होंने एएसपी राजेश डण्डोतिया को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलवा रहेसटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। क्राइम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम को सटोरियों को पकडऩे लगाया गया।
एएसपी राजेश डण्डोतिया के निर्देशों थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान कोटेश्वर तिराहा पर स्थित चामुन्डा माता मंदिर के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक नीले रंग की गिलान्जा कार खड़ी दिखी जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे और उनके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे। दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनके मोबाइलों को चेक करने पर उसमें आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा 99 हब पर चलता पाया गया, जिसमें पकड़े गये दोनों सटोरिये हार-जीत पर ऑनलाइन दाब लगाकर सट्टा खिला रहे थे। 
पकड़े गये दोनों सटोरियों ने अपने आप को जिला दतिया का रहने वाला बताया तथा वर्तमान में यह लोग कोटेश्वर तिराहा के पास रह रहे हैं। पकड़े गये दोनों सटोरियों ने पुलिस टीम को बताया कि ऑनलाईन साईड के माध्यम से हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे थे तथा उन्होंने बताया कि हम दोनों के अलावा एक और सटोरिया कोटेश्वर तिराहा पर स्थित एक मकान में बैठकर 99 हब पर ऑनलाइन मोबाइल एवं टीवी पर सट्टा खिला रहा है।
दोनों सटोरियों के निशादेही पर तीसरे सटोरिये को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। सटोरियों से जप्त किये गये मोबाइल में लाखों का हिसाब किताब भी मिला है। पकड़े गये तीनों सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की वेबसाइट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है। पकड़े गये तीनों सटोरियों के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में पलिक गेबलिंग एट का प्रकरण दर्ज किया गया।