बाइक सवार तीन लुटेरों ने शिक्षिका से जेवर-नगदी से भरा पर्स लूटा
Apr 20 2022
ग्वालियर। रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर लौट रही शिक्षिका से बाइक सवार तीन लुटेरे पर्स लूट ले गए। पर्स में सोने के जेवर, मोबाइल व नगदी तीन हजार रुपए रखे थे। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल रोड़ की है। घटना के बाद पीडि़ता ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे बाइक को गति देकर भाग निकले। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में सर्चिंग कराई, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी माया देशमुख पत्नी अजय देशमुख शिक्षिका है और निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती है। उनके रिश्तेदारी में गमी हो गई थी तो वह सास व ससुर के साथ फेरा करने के लिए गुना गई थी। बीती रात वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से वापस लौटी और स्टेशन से ऑटो में सवार होकर अपने घर आ रही थी। अभी वह सागर ताल रोड़ पर अपने घर के पास पहुंची थी कि तभी बाइक से आए तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स झपट लिया। पर्स लूट के बाद शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश बाइक मोड़कर भाग निकले।
वारदात के बाद ऑटो चालक ने ऑटो से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश बाइक को गति देकर बहोड़ापुर की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।
वारदात के बाद पुलिस ने पूरे शहर में बदमाशों की तलाश में घेराबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस अब बदमाशों का पता लगाने के लिए आस-पास के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









