महाराज बाड़े से निकली संकीर्तन यात्रा

Apr 20 2022

ग्वालियर। भक्तों द्वारा महाराज बाड़े से भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई जो कि गोरखी गेट बाड़े से प्रारंभ होकर सराफा, राम मंदिर, छप्पर वाला पुल जिंसी नाला रोड से हजरात पुल से दौलत गंज होकर बाड़े पर समाप्त हुई। मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ गाजिया बाद से पधारे संत रामा भाई ने दीप प्रज्वलित कर रवाना किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखिजानी भी उपस्थित रहे। मंगल कलश बैंड बाजे से युक्त संकीर्तन यात्रा में रथनुमा वाहन में व्यास पीठ पर भक्तो द्वारा माल्यार्पण पुष्प वर्षा के साथ जल फल मिष्ठान वितरित कर भव्य स्वागत किया गया। श्री राम, कृष्ण भगवान महापुरुषों के फोटो से सुसज्जित यात्रा में संत रामा भाई ने गुरु भक्ति से भरे भजनों का ऐसा समां बांधा कि साधक भक्त झूम उठे। संकीर्तन यात्रा के समापन पर मंगल आरती पश्चात भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया। आज गुरूवार 21 अप्रेल को आश्रम प्रांगण में दो हजार आदिवासी महिलाओं को साड़ी वितरण के साथ विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया है।