सांसद ने किया स्वास्थ्य शिविर और तीन तालाबों का किया भूमिपूजन

Apr 20 2022

ग्वालियर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर केबिनेट मंत्री जसवंत जाटव, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक एवं अरविंद बेडर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जयप्रकाश सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष करैरा के द्वारा स्वास्थ्य मेले के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मेले में आयुष्मान कार्ड हेल्थ संबंधी डॉटर की टीम आई जिन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया गया एवं ग्राम पंचायत लालपुर में सांसद के कर कमलों द्वारा 3 तालाबों का भूमि पूजन किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्वार कार्य पीपल वाली तलैया गणेश खेड़ा स्वीकृत राशि 4.54 एवं तालाब जीर्णोद्वार मरमत कार्य गणेश खेड़ा वाला तालाब स्वीकृत राशि 7.45 एवं नवीन तालाब निर्माण अमृत सरोवर के तहत करके की पहाड़ी वाले नाले पर जिसकी स्वीकृत राशि 18.27 इन तीनों तालाबों का सांसद एवं कैबिनेट मंत्री के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन किया गया।
उन्होंने कहां गया की जब वर्षा होती है तब सारा पानी बहकर नदी एवं तालाबों में चला जाता है। अगर हमारे ग्राम में ही चेक डैम तालाब निर्माण किए जाएंगे तो स्वाभाविक सी बात है की हमारे ग्राम में बरसने वाला पानी वही ग्राम के तालाबों में इक_ा हो जाएगा तो आसपास की जमीन सिंचित हो जाएगी। वाटर लेवल अच्छा हो जाएगा बोर खनन में हेडपंप में बावड़ी में पानी का जलस्तर ऊंचा बना रहेगा ऐसा मंत्री के द्वारा अपने शुभ विचारों में कहा गया है जिसमें ग्राम की जनता के द्वारा उनका तालियों के साथ स्वागत किया गया एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव द्वारा भी बताया गया कि आपके ग्राम में जल सग्रहं किया जाएगा ताकि आपके ग्राम का वाटर लेवल अच्छा बना रहे। जिसमें मंत्री द्वारा ग्राम के लोगों के लोगों से अपेक्षा की गई कि आप भी उक्त तालाब निर्माण में जन सहयोग का कार्य करने का कार्य किया जाये तो ग्राम के लोगो के द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया कि हमारे द्वारा जनसहयोग का कार्य किया जायेगा जिसमें हनुमंत सिंह गुर्जर सिंचाई अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा उक्त तालाब निर्माण में 10 घंटे जेसीबी मशीन का कार्य किया जाएगा एवं रीमा परिहार पति अजमेर सिंह परिहार के द्वारा भी उक्त तालाबों में ट्रैक्टर चलाने का कार्य दो दिवस किया जाएगा।