पैर फिसलते ही ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसा यात्री
Apr 20 2022
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के 2 जवानों ने प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंसे यात्री को बचाकर मिशन जीवन रक्षा के तहत एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। ट्रेन के नीचे आने से घायल यात्री के पैर और छाती में चोट आई है। आरपीएफ ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है।
ग्वालियर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आरक्षक जयदेव और हवलदार ललित कुमार गश्त कर रहे थे। गत रात 12:17 पर नई दिल्ली विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी। 2 मिनट रुकने के बाद जैसे ही गाड़ी चलने लगी यात्री दमोह के यात्री प्रीतम सिंह ने जैसे ही ट्रेन में चढऩे की कोशिश की उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में वह फंस गया। इस बीच ट्रेन चलती रही। लोगों को लगा कि अब इस यात्री का बचना मुश्किल है। इस बीच आरक्षक अनुज कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए चलती ट्रेन में चढ़कर गाड़ी की चेन खींच दी और हेड कांस्टेबल जयदेव ने इस व्यक्ति को ट्रेन के नीचे आने से पहले ही प्लेटफार्म पर खींच लिया।
घटना के बाद यह युवक इतना घबरा गया कि वह अपना नाम पता ठीक से नहीं बता पा रहा था उसके पास मिले आधार कार्ड में उसका नाम प्रीतम सिंह पता लगा है। यह दमोह का रहने वाला है। आरपीएफ के आरक्षक के इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आरपीएफ ने जारी किया है। ट्रेन के नीचे आने से घायल व्यक्ति के पैर और छाती में चोट आई है।उसे असपताल में भर्ती कराया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









