साफ्टवेयर से साइबर क्राइम पर लगेगा अंकुश

Apr 20 2022

ग्वालियर। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और डीप लर्निंग मशीन की मदद से तैयार साफ्टवेयर साइबर फ्रोड करने वालों की पहचान करेगा। जिसकी मदद से पुलिस अपराधियों की नकेल कस सकेगी। इंदौर से आए विशेषज्ञों ने एसपी आफिस में एक दिवसीय सेमिनार में पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी व उपयोगिता के विषय में बताया। जिसमें बताया गया कि यह साफ्टवेयर साइबर फ्रोड जैसे सोशल मीडिया पर फ्राड, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटोप, फोरेंसिक व अन्य साइबर सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस अवसर पर एसएसपी अमित सांघी, एएसपी राजेश डंडोतिया, अभिनव चौकसे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।