बबीता की आंखें बना मोनू,दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में लिए सात फेरे
Apr 19 2022
ग्वालियर। आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय गोला का मंदिर की छात्रा बबीता कुशवाह को जीवनसाथी मिल गया है। धौलपुर के मोनू भदौरिया ने बबीता का हाथ थाम लिया है। पेशे से कृषक मोनू के साथ ही उसके परिवार के सदस्यों ने भी खुशी से बबीता को स्वीकार ही नहीं किया बल्कि यह वचन भी दिया है कि वे बबीता को कभी परेशान नहीं होने देंगे।
संस्थान में हुई अब तक की दूसरी शादी में शहर के 150 से अधिक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इतना ही नहीं सभी ने नव दंपति को उपहार भी प्रदान किए।
वहीं बबीता की सहेलियों ने भी इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं देते हुए भरी हुई आंखों से विदाई दी। मोनू भदौरिया ने कहा कि अब बबीता की आंखे वही है। यह उसका धर्म है कि वह बबीता की हर बाधा को दूर करे।
बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एनके मोदी की पत्नी शीला मोदी द्वारा संचालित इस विद्यालय में 60 छात्राएं पढ़ती हैं। जिन्हें शिक्षा के साथ ही कम्प्यूटर साइंस, स्पोट्र्स, हैंडीक्राफ्ट, साइंस कुकिंग, गायन, डांस, योग की शिक्षा दी जाती है जिससे कि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
क्रिकेट में भी बाजी मारी
इस विद्यालय की छात्राओं ने अखिल भारतीय दृष्टिहीन कन्या क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया तथा उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बैंगलोर भेजा गया। दृष्टिहीन कन्याओं का राज्य स्तरीय क्रिकेट कैम्प विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। 25 अप्रैल तक होने वाले इस शिविर में प्रदेश स्तर की 50 लड़कियां शामिल होंगी। विद्यालय की एक छात्रा को संगीत शिक्षक के रुप में नौकरी मिली है। उसे 60 हजार रुपए वेतन मिल रहा है।
संस्थान में दूसरी शादी
अमर ज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में रहने वाली छात्राओं में से यहां हुई अब तक की दूसरी शादी है। इसके अलावा आठ अन्य छात्राओं की शादी उनके परिवार में जाकर हो चुकी है। विद्यालय की सचिव चारू सेठ ने बताया कि शासन से मिलने वाले लाभ भी नवदंपति को दिलाए गए हैं, जिससे कि उनका जीवन अच्छा हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









