हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर ने देखी लालटिपारा गोशाला

Apr 19 2022

ग्वालियर। प्रयागराज के बाघंबरी मठ बड़े हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर बलवीर गिरी महाराज ने नगरनिगम की लालटिपारा गोशाला को भक्तों के साथ देखा। उन्होंने गोशाला की व्यवस्था को समझा कि निगम किस प्रकार एक साथ सात हजार गोवंश की देखभाल कर रहा है। गोशाला के अंदर बनाए गए कारखानों को ठंडा रखने के उपयोग में आने वाले कूलरों को देखा। यह कूलर गुप्तदान के दौरान लालटिपारा गोशाला में भेजे गए हैं। व्यवस्था देखकर बलवीर गिरी महाराज ने अधिकारी व एवं संतों की प्रशंसा की। इस अवसर पर आत्मानंद महाराज, अत्युतानंद महाराज और गौरव महाराज सहित अनेकों भक्त मौजूद थे।
ग्वालियर प्रवास पर आए प्रयागराज के बाघंबरी मठ बड़े हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर बलवीर गिरी महाराज नगर निगम की लालटिपारा गोशाला पहुंचे। उन्होंने गायों के अस्पताल में उपाचारर्त गायों को देखा। उन सभी गायों को हरा चारा खिलाया। इसके बाद नगर निगम द्वारा गोशाला में की जाने वाली सफाई व्यवस्था को देखा कि किस प्रकार 50 बीघा क्षेत्रफल में फैली गोशाला की सफाई की जाती है। उन्होंने दूध देने वाली गाय, बछड़े एवं बीमार गायों सहित अन्य गायों की सुविधा के लिए लगाए गए कूलर व पंखों को देखा। नगर निगम की लालटिपारा गोशाला में पांच इंण्डस्ट्रियल कूलर गुप्तदान के जरिए आए हैं। इन कूलरों की ठण्डक करने की क्षमता काफी अधिक है, इसके चलते इन्हें बड़े-बड़े हाल में लगाया गया है।
जिस जमीन पर नहीं उगती थी घास, वहां लहलहा रहे 40 हजार पेड़
पीठाधीश्वर बलवीर गिरी महाराज को बताया कि गोशाला की जमीन पर पहले चमड़ा कारखाना लगा हुआ था, इसके कारण यहां पर इतना अधिक कैमिकल का उपयोग किया गया था कि घास तक उगनी बंद हो गई थी। इसके बाद इस जमीन पर तीन से चार साल तक लगातार जैविक खाद का उपयोग किया गया। इसके बाद अब यहां पर चार हजार पौधे लगाए गए हैं जो कि अब पनप चुके हैं।