विधायक सिकरवार सहित गहोई वैश्य समाज का प्रतिनिधि मंडल राजेश नीखरा की सकुशल वापसी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला

Apr 19 2022

ग्वालियर। श्रीगहोई वैश्य समाज का प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से मिला साथ में लश्कर पूर्व के विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी  उपस्थित थे। विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द राजेश नीखरा की सकुशल वापसी के लिए आग्रह किया है। इस अवसर पर एसएसपी अमित सांघी ने विधायक सतीश सिंह सिकरवार एवम् सामाजिक बंधूओ से हर संभव प्रयास करने की बात कही है। इस अवसर पर श्रीगहोई वैश्य समाज के राम प्रकाश सोनी, प्रदीप पहारिया, राधेश्याम कुचिया, राजेन्द्र सेठ, सुरेश गुप्ता, संजय क_ल सहित अन्य सामाजिक बंधू उपस्थित थे।