गुरुकुल की लेडी विंग द्वारा गणगौर महोत्सव संपन्न

Apr 17 2022

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर गुरुकुल की लेडी विंग द्वारा आयोजित गणगौर महोत्सव का कार्यक्रम निजी होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में सभी लेडी जेसी ने गणगौर की थीम पर आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लेडी जेसी ने शिव पार्वती का डांस किया। गणगौर क्वीन जेसिरेट जिज्ञासा शर्मा एवं मेहंदी प्रतियोगिता की विनर जेसिरेट प्रियंका पाठक रहीं। कार्यक्रम मे सभी उपस्थित अध्याय की महिला सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज़ोन 6 से जोन डायरेक्टर लेडी जेसी नीलम जैन उपस्थित रही। कार्यक्रम की  संयोजक जेसिरेट माधुरी शर्मा थी। कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका एवं मेंटोर नम्रता महाडिक, सरिता गुप्ता, प्रिया केशरवानी, रेखा सिंघल, रेणुका गर्ग, जिज्ञासा शर्मा, रानू गुप्ता, प्रियंका पाठक, संगीता गोयल आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संस्था के सुनील मिश्रा, नितिन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता थे।