हिन्दू सेना ने हनुमान जयंती पर निकला जुलूस
Apr 17 2022
ग्वालियर। हनुमान जयंती के अवसर पर शहर में हिंदू सेना और बजरंग के द्वारा विशाल जुलूस का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जुलूस के रूप में पंचमुखी हनुमान शुरू हो कर तारागंज, समाधिया कॉलोनी, लाला का बाजार होते हुए महाराज बाड़े पर समाप्त किया गया, क्योंकि आयोजक पहले संवेदनशील इलाके आपागंज से जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे जिसे प्रशासन ने खारिज कर दिया था।
यही कारण है कि जुलूस के दौरान भारी मात्रा में पुलिस को तैनात किया गया था, जो जुलुश के साथ साथ ही चला। 9 साल पहले यहां बिना रूट के जुलूस आपागंज से निकालने पर खरगोन जैसा उपद्रव हो चुका है। इसलिए जुलूस को लेकर तनाव था। चल समारोह ग्वालियर में निकल रहा था, लेकिन भोपाल में बैठे अफसर उसका लाइव टेलेकास्ट देख रहे थे।
आपागांज का नाम हनुमानगंज करने का ऐलान किया
शोभायात्रा के आयोजक संजय अग्रवाल का कहना है कि पिछले 2 साल से कोई जुलूस नहीं निकले थे यही कारण है कि इस बार कार्यकर्ताओं में हनुमान जी के जन्मोत्सव पर जुलूस निकालने को लेकर काफी उत्साह था। हम लोग आपागंज से जुलूस निकालना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने हमें अनुमति नहीं दी, उन्होंने कहा कि अगली बार हम लोग अगला जुलूस वहीं से निकालेंगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आपागंज का नाम हनुमानगंज करने का भी ऐलान किया।
वहीं सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे सीएससी विजय भदौरिया का कहना है कि जुलूस में कोई किसी तरह का कोई व्यवधान ना हो इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। सड़क पर पुलिस और आसमान से ड्रोन से जुलूस पर निगरानी की गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









