पारंपरिक रस्मो से पर्वों को मनाती है हजारा बिरादरी-हरीश साहनी

Apr 15 2022

ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारा बिरादरी का वैशाखी उत्सव  हजारा सुंदर भवन जनकगंज में मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष हजारा बिरादरी के अध्यक्ष हरीश साहनी सचिव अरविंद धवन डॉक्टर हरबंस लाल अरोरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों को वैशाखी की  हार्दिक शुभकामनाएं दी, और साथ ही बताया कि वैशाखी पर्व हम हर वर्ष  पारंपरिक रस्मो से विधिवत मनाते हैं और इस वर्ष भी पारंपरिक तरीके से  हजारा बिरादरी मनाने जा रही है। 
 कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती संतोष वोहरा को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात बिरादरी के नव वर-वधू का स्वागत किया एवं पुरस्कार वितरण शिक्षा प्रोत्साहन मैं प्रथम पुरस्कार हार्दिक एवं द्वितीय पुरस्कार सार्थक धवन को दिया। ईशा अरोरा, कशिश सहानी को प्रथम पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संयोजकगण दीप आनंद शास्त्री, पिशोरी लाल अरोड़ा, जगदीश लाल साहनी, त्रिलोक वोहरा, सुनील कोहली, राकेश अरोरा, संजय साहनी, लोकेश आनंद, अजय अरोरा, हर्ष अरोरा एवं कार्यक्रम में पधारे मोहनलाल अरोरा, तिलक राज बेरी, पवन साहनी, वैशाली साहनी, अंजना चड्ढा, रजनी शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित सभी बिरादरीओ के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को वैशाखी पर्व की लख लख बधाई दी