श्मशान रोड पर बनेगा हॉकर जोन एवं पुलिस चौकी-मुन्नालाल गोयल

Apr 15 2022

ग्वालियर। शुक्रवार को मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने मुरार क्षेत्र के अंतर्गत श्मशान रोड का दौरा किया। इस दौरे में तहसीलदार कुलदीप दुबे, तहसीलदार मधुलिका तोमर, सीसीओ सुरेश अहिरवार, सीओ एपीएस भदौरिया, जेडओ अमित गुप्ता शामिल थे। इस दौरे में शमशान रोड पर शासकीय भूमि का सीमांकन शीघ्र कराकर उनमें मुडडीयां गाडे जाने के निर्देश दिए। जिससे रिक्त पडी शासकीय भूमि में नदी पार टाल क्षेत्र के ठेला व्यवसाईयों के लिए हॉकर जोन एवं पुलिस चौकी बनाए जाने का काम प्रारंभ किया जा सके। 
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री पुरूषोत्तम बनोरिया, पूर्व पार्षद शिवराम जाटव, दिनेश शर्मा, पूर्व पार्षद पोहप सिंह, राजा कौरव, पंकज शर्मा, राकेश रजक, गिर्राज शर्मा, जाकिर अली, सूरज ऐशवार सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।