भाई की शादी के कार्ड देकर लौट रहे आर्मी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत
Apr 15 2022
ग्वालियर। भाई की शादी के लिए छुट्टियां लेकर ग्वालियर आए सेना के जवान की डबरा हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे से घर की छाई शादी की खुशियां चंद ही पलों में मातम में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर जिले के पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया निवासी आर्मी जवान कृष्णा यादव पुत्र वीर सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा सरला वेयर हाउस के पास डबरा ग्वालियर हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड लगाकर अपने गांव लौट रहा था, तभी डबरा हाईवे पर रात 11 बजे अज्ञात वाहन ने सेना के जवान को टक्कर मार दी। जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
आर्मी जवान 4 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था
आर्मी का जवान कृष्णा यादव पंजाब हेड क्वार्टर में पदस्थ था, जो लगभग चार-पांच दिन पहले ही अपने घर शादी करने आया था। जवान के दो लड़के हैं, एक 5 वर्ष का दूसरा 8 वर्ष का है। जवान की मौत सड़क दुर्घटना में होने की खबर लगने पर गांव में मातम पसर गया। जवान 4 दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था।
दुर्घटना में मृत हुए आर्मी जवान के छोटे भाई की शादी 17 अप्रैल को थी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल था, गाना बजाना हो रहा था, मगर कुदरत को कुछ और मंजूर था। परिवार में अप्रिय घटना घटी, जिससे परिवार की खुशियां छीन गई और एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुर्घटना की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में मातम पसर गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









