डॉक्टर की हत्या करने आए तीन धरे
Apr 14 2022
ग्वालियर। मामा से हुए विवाद पर डॉक्टर की हत्या करने आए तीन बदमाश मुरार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटना मुरार थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के पास की है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को एक कट्टा, जिन्दा कारतूस के साथ ही एक स्टाम्प व बाइक बरामद मिली है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ आने से पहले आरोपियों ने एक मोबाइल भी तोड़ दिया था। पुलिस ने मोबाइल को जब्ती में लेकर उसकी पड़ताल शुरू कर दी है।
मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि पुलिस गैस गोदाम के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी तीन युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो साइड से बाइक निकालकर भागने लगे। चेेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने बाइक सवारों का पीछा किया और थाने को सूचना देकर घेराबंदी कर बाइक सवारों को पकडऩे के लिए सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम को भेजा गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर एक घंटे की मशक्कत के बाद बाइक सवारों को पकड़ा और पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम सोनू बघेल, रीतेन्द्र बघेल, जितेन्द्र बघेल निवासी लांच दतिया बताए। साथ ही बताया कि उनके पास दस्तावेज नहीं थे, इसलिए बाइक दौड़ाई थी, लेकिन शंका होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक कट्टा, कारतूस, स्टाम्प पेपर मिला। जबकि इससे पहले उन्होंने एक मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और थाने लाई।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी मुरार में डॉक्टर जगमोहन पाल की हत्या करने के लिए आए थे। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनके मामा का डॉक्टर जगमोहन से विवाद था, इसलिए उसकी हत्या करने आए थे। साथ ही बताया कि मामा मेहताब सिंह का डॉक्टर जगमोहन से आंतरी में एक विवाह समारोह में विवाद और मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत आंतरी थाने में दर्ज है, उसी के विवाद पर वह हत्या करने आए थे। वहीं घटना का पता चलते ही डॉक्टर जगमोहन भी थाने पहुंचे और विवाद की पुष्टि की थी और बताया कि वह सामान्य विवाद था, उस पर उसकी हत्या की बात पर वह भी सकते में आ गए।
एएसपी राजेश डंडौतिया ने बताया कि डॉक्टर की हत्या करने आए तीन बदमाशों को मुरार थाना पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवक के मामा का विवाद डॉक्टर से हुआ था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









