भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को किए श्रद्धासुमन अर्पित
Apr 14 2022
ग्वालियर। शहर में संविधान निर्माता डा भीम राव आंबेडकर की जयंती सामाजिक न्याय व सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ मनाई जा रही है। भाजपा ने 944 बूथों पर गुरुवार की सुबह बाबा साहेब का चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुबह साढ़े आठ बजे फूलबाग स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए किये गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता जताई। भाजपा की महानगर इकाई के नेतृत्व में कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही शहर में कई जगहों पर डा. आम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सभी आयोजनों में डॉ. आंबेडकर के कामों व उनके आदर्शों को बताया गया।
कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरवार, प्रवीण पाठक, सुनील शर्मा, वासुदेव शर्मा, अमर सिंह माहौर. इब्राहिम पठान हेबरन सिंह कंसाना, रश्मि परिहार बालेंदुर शुक्ला, लतीफ खां बल्लू, राजेंद्र नाती, कल्लू दीक्षित राजकुमार शर्मा वीरसिंह तोमर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर ने समाज सुधारक के रूप में समाज को एक नई दिशा दी। वे शिक्षा के पक्षधर थे। और छुआछूत रुपी बीमारी से समाज के मुक्त कराया। बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक है। कांग्रेस ने डा आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर डा आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रतिमास्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी व अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब की जयंती सामाजिक न्याय पखखबाड़े के रूप में मना रही है। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल से शुरू हुए हैं और इनका समापन 20 अप्रैल को होगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि सामाजिक न्याय व समरसता के पक्षधर थे। और उनके विचार आज भी हमे प्रेरणा देते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









