सुरक्षा में ना हो चूक, आमजन रहे राहत में: एसपी

Apr 13 2022

ग्वालियर। आने वाले त्योहारों में सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना होनी चाहिए और आमजन राहत से रहे, इसके लिए पूरी तैयारी रखे और हर छोटी सूचना की भी तस्दीक करें। क्योंकि लापरवाही होने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह बात बुधवार को क्राइम बैठक में एसएसपी अमित सांघी ने सभी पुलिस अफसरों व थाना प्रभारियों को दी। क्राइम बैठक में आईपीएस अभिनव चौकसे, सभी एसएसपी व सीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद थे।
सांधी ने मातहतों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पर किसी को माफी नहीं है और ना अच्छे काम पर पुरूस्कार है। इसलिए अब अलर्ट मोड़ पर रहे जिससे आने वाले त्यौहारों में किसी तरह की परेशानी ना हो। जो बदमाश है उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर उन्हें जेल पहुंचाए, साथ ही नशे व सट्टे पर पूरी तरह से लगाम लगाए, क्योंकि नशा और सट्टा से एक आदमी नहीं पूरा परिवार प्रभावित होता।
महिला सुरक्षा में रहे सजग
युवती व महिलाओं की सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना होने पाए और महिला संबंधी अपराध में एक भी आरोपी बाहर ना रहने पाए। जिससे महिलाएं व युवती बगैर किसी खौफ के घर से बाहर आ जा सके। साथ ही संमस व वारंट की तामिली में भी त्वरित कार्रवाई की जाए। जिससे पेडिंग मामलों का निराकरण कराया जा सके।
क्राइम बैठक में दो साल के क्राइम का प्रजेटेंशन दिया गया और बताया गया कि किस तरह के अपराध बड़े और उनके खिलाफ अभी तक क्या-क्या कार्रवाई हुई है।
वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने कहां कि सीएम हेल्प लाइन पर होने वाली शिकायतों को निर्धारित समय में निबटारा किया जाए। जिससे समय से पहले ही उनका निराकरण होने से जिले की स्थिति अन्य जिलों से बेहतर रहे। 
एससी-एसटी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुने और गंभीरता से उनका निराकरण किया जाए। जिससे पीडि़त को समय से न्याय मिले और आरोपी को सजा मिले।