आईपीएल पर सट्टा लगवाते दो धरे 90 हजार रुपए नगदी व तीन मोबाइल फोन मिले
Apr 13 2022
ग्वालियर। आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे दो सटोरियों को क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस ने मंदाकिनी गार्डन के पास से दबोचा है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए सटोरियों से 90 हजार रुपए नगदी के साथ ही तीन मोबाइल बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच व मुरार पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सटोरिया सट्टा किंग संतोष घुरैया पार्टनर सागर के लिए सट्टा लेता था और सागर ने ही उन्हें लाइन दी है। इस पर मुरार थाना पुलिस ने सटोरियों के साथ ही सागर के खिलाफ भी प्रकरण्र दर्ज कर लिया है।
एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुरार थाना क्षेत्र के मंदाकिनी गार्डन के पास दो सटोरिए बैंगलोर एवं चेन्नई मैच पर सट्टा लगवा रहे हंै। सूचना मिलते ही टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता व मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव को दो टीमें बनाकर सटोरियों को पकडऩे का टास्क दिया। क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर दो सटोरियों को पकड़ा। पकड़े गए सटोरियों की तलाशी में उनके पास से 90 हजार रुपए नगदी के साथ ही तीन मोबाइल फोन मिले, जिसमें एक आईफोन है।
संतोष के पार्टनर के लिए करते थे काम
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए सटोरिया विक्की जैसवाल पुत्र सत्यप्रकाश जैसवाल निवासी लक्कडख़ाना और सनी रत्नाकर पुत्र मोहन रत्नाकर निवासी महाडि़क की गोठ सट़्टा किंग संतोष घुरैया के पार्टनर सागर के लिए काम करते थे और उसी ने उन्हें लाइन व सट्टा लेने की जानकारी दी है। साथ ही पता चला है कि ग्वालियर में पूरा काम सागर देख रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच व पुलिस ने सागर को भी आरोपी बनाया है।
दो दर्जन पहुंचे जेल
हमेशा की तरह इस बार भी सट्टा किंग संतोष घुरैया ने पूरे शहर में अपने एजेन्ट तैयार कर सट्टा लेने के लिए लगाए थे, लेकिन इस बार क्राइम ब्रांच व जिला पुलिस ने उसकी कमर तोड़ दी। मात्र दस दिन में दो दर्जन के करीब एजेंट जेल पहुंचा दिए हंै और उनसे लाखों रुपए बरामद हो चुके हैं।
क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश डंडोतिया का कहना है कि सटोरियों को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा और उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, दो टीमों को स्पेशली सटोरियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









