टहलने आए अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान.अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो ने दी जान ग्वालियर। घर से टहलने के लिए निकले एक अधेड़ ने पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कटारे फार्म में आज मंगलवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला हैगोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि आज मंगलवर की सुबह सूचना मिली थी कि कटारे फार्म में एक अधेड़ का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को उतरवा कर पड़ताल की तो मृतक के पास से कोई दस्तावेज या अन्य पहचान का दस्तावेज नहीं मिलाएक घंटे बाद हुई पहचानपुलिस मृतक के शव को पीएम हाउस भेजने की तैयारी कर रही थी कि तभी कुछ युवकों ने मृतक की पहचान डॉक्टर धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास रहने वाले 50 वर्षीय पूरन सिंह पाल पुत्र काशीराम पाल के रूप में की। घटना का पता चलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त कीटहलने की कहकर निकला था मृतक मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सुबह घर से टहलने के लिए निकला था और रोजाना की तरह उनके आने का इंतजार कर रहे थे, तभी सूचना मिली थी कि उसका शव पेड़ से लटका हुआ हैमर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगीविनय शर्मा, टीआई गोला का मंदिर

Apr 12 2022