दस मिनट में बाइक ले गए चोर ग्वालियर। दोस्त से मिलने आए एक युवक की बाइक चोरों ने पार कर दी। घटना कंपू थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क की है। घटना का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी हैनिम्बाजी की खो निवासी राजेश पुत्र भगवान सिंह प्राइवेट जॉब करता है। बीते रोज वह अपने मित्र से मिलने नेहरू पार्क आया था। पार्क पर पहुंचकर उसने अपनी बाइक क्रमांक एमपी 07 एमए 9040 को पार्क के सामने खड़ी कर अंदर चली गई। करीब दस मिनट बाद जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी। बाइक गायब देखकर उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। बाइक नहीं मिली तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है

Apr 12 2022