रौब दिखाने लहराया चाकू, पुलिस ने दबोचा ग्वालियर। लोगों को धमकाने व रौब दिखाने एक बदमाश ने चाकू लहराया तो इसकी सूचना रहवासियों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच कर उससे चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी हैग्वालियर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि चंद्र नगर में एक बदमाश चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक आशाराम पटेल, कमल सिंह परिहार तथा अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना की तस्दीक कराने पहुंचाया, पुलिस को देखते ही एक बदमाश वहां से भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे दबोचा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उससे चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूछताछ में जुट गई है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के लिए आया था
Apr 12 2022
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









