रंगदारी में मांगे 10 हजार, नहीं दिए तो बेरहमी से पीटा ग्वालियर। दोस्त से मिलकर वापस घर जा रहे व्यवसायी को दो बदमाशों ने रास्ता रोका और रंगदारी में दस हजार रुपए की मांग कर दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवानगर की है। जब युवक ने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने बेल्टों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी निवासी मनीष गोस्वामी पुत्र विजय कुमार गोस्वामी व्यवसायी है और उसकी करौलीमाता मंदिर पर दुकान है। बीते रोज दुकान का काम खत्म कर वह वापस घर आ रहा था। अभी वह सेवा नगर में पहुंचा ही था कि तभी उसका रास्ता आकाश प्रजापति और विक्की बाथम ने रोका और रंगदारी में दस हजार रुपए की मांग की, जब उसने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूसों से उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकलेहम है यहां के दादापीडि़त ने बताया कि मारपीट करते समय दोनों बदमाश सिर्फ एक ही बात बोल रहे थे कि हम यहां के दादा है और जो हमे रंगदारी नहीं देगा, उसका इससे भी बुरा हाल करेंगे

Apr 12 2022