नारी का सम्मान देवी आराधना का सही स्वरूप. हिडन वूमेन पावर को किया अस्तित्व ने सम्मानित
Apr 11 2022
.ग्वालियर। सृष्टि का मूल आधार ही शक्ति(नारी) है। शक्ति के बिना सृष्टि की कल्पना भी अकल्पनीय है । नारी का सम्मान करना हीं देवी की आराधना का सही स्वरूप है। जहां नारी की पूजा नहीं होती या सम्मान नहीं होता वहां देवता भी वास नहीं करते। नारी हर रूप में पूजनीय हैं उसके बिना जीवन अधूरा है कहा जाता है पुरुष से कई गुना ज्यादा कार्य करने की शक्ति एवं सहनशक्ति और सीखने की क्षमता महिलाओं में अधिक होती है और आज की महिलाएं घर के साथ-साथ हर क्षेत्र में पुरुषों से आंगे या उनके कंधे से कंधा मिलाकर अपना परचम लहरा रहीं है। घर की जिम्मेदारियों को उठाते हुए दूसरों की मदद हेतु सामाजिक कार्य में पीछे नहीं है। ऐसे ही सामाजिक कार्यों में सेवारत नारियों के सागर में से कुछ मोतियों को चुना है सामाजिक संस्था अस्तित्व ने। नारियों की सम्मान कार्यक्रम को लेकर अस्तित्व संस्था की संस्थापक डॉक्टर रुचि गुप्ता ने कहा कि संस्था अस्तित्व का मुख्य उद्देश नारियों के लिए हक की लड़ाई लड़ना उनको उचित मंच पर लाकर उनका सम्मान करना रहा है। नारी का अस्तित्व ही सर्वोच्च और वही संस्था अस्तित्व की पहचान है। आज अस्तित्व द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शक्तियों सम्मानित करना स्वयं को गौरवान्वित करना है। हमने हर क्षेत्र से अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को इसमें सम्मानित किया है। इसके अलावा हमारा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा और समय-समय पर ऐसे छुपे चेहरों को मंच पर लाकर सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मिली सक्सेना ने कहा कि नारी सम्मान के अलावा गरबा डांडिया की बेहतर परफॉर्मेंस प्रतिभागियों के द्वारा की गई। इसमें अलग-अलग वर्गो के अलग-अलग राउंड रखें गए ।बेहतर परफॉर्मेंस करने करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। गरबा डांडिया खेलने के अलावा बेस्ट ड्रेस, बेस्ट मेकअप एवं अन्य कैटेगरी में भी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में एक लघु मेला भी लगाया गया जिसमें खाने-पीने के स्टाल एवं हाथ से बनी हुई वस्तुऐं भी विक्रय के लिए रखी गई । स्टॉल लगाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया। स्टॉल के माध्यम से कई प्रतिभाओं को भी मंच मिला और कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रतिभागियों और ऑडिशन ने भी बड़ी संख्या में मेले में लगे स्टोलों पर विभिन्न विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठाया। बेहतर स्टाल लगाने वाले को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा की प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) खुशबू गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा ) नीलिमा शिंदे, एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, एएसपी मृगाखी डेका उपायुक्त नगर निगम मिली अग्रवाल, ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, नारायण सिंह कुशवाहा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में संस्था उपाध्यक्ष पूर्णिमा अग्रवाल रचना कुशवाह एवं अन्य पदाधिकारी रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









