बैजाताल पर हुए लोकगीत
Apr 11 2022
ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वैशाखी महोत्सव के अवसर पर पंजाबी विरसा लोकगीत लोक गायन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैजाताल पर यह कार्यक्रम पंजाबी साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर द्वारा किया गया। केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉलिंग द्वारा वैशाखी की बधाई दी।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी द्वारा दिया गया। पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने बताया कि हमारे भारत के त्यौहार हमारे प्रकृति और संस्कृति का समावेश हैं। बैसाखी पर्व नववर्ष का त्यौहार हमारे पंजाब में नई फसल और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
रंगले सरदार ग्रुप के गीतों ने सभी उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और हर्ष उल्लास का वातावरण से लोग खुशी से झूम उठे। कुमार गोल्डी ग्रुप द्वारा लोक नृत्य और लोक गायन गिद्दा भांगड़ा पारंपरिक पंजाब के दर्शन करवा दिए।
इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, नगर निगम कमिश्नर किशोर कान्याल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी को स्व'छता के प्रति जागरूक रहने को कहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









