अप्रैल में नौ तपा जैसी गर्मी, आज से राहत के आसार

Apr 11 2022

ग्वालियर। बीते दस दिनों से अंचल्र में आसमान से बरस रही आग जैसी गर्मी शहरवासियों को हर साल 25 से 2 जून तक नौ-तपा में पढऩे वाली शरीर झुलसाने वाली गर्मी का अहसास करा रही है।
इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर गर्मी के बीच दी है कि आज मंगलवार से अंचल से गुजरने वाले पश्चिम विक्षोभ के असर से दिन का पारा एक से दो डिग्री कम होने व सिस्टम के असर के कारण आसमान में छाने वाले हल्की परत के बादलों से दिन में गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। सिस्टम का असर खत्म होते ही एक बार फिर दिन व रात का पारा बेकाबू होते ही शरीर को झ़लासा देने वाली गर्मी से अंचलवासियों को सामना करना पड़ेगा।
अंचल में सूरज क ी तपिश ने लोगों को बेदम कर दिया है। सुबह से ही तीखी धूप व दिन चढऩे के साथ राजस्थान व गुजरात से आ रही गर्म हवा का साथ मिलने से एकाएक बढ़ी प्रचंड गर्मी अब दिन के साथ ही रात का पारा बढऩे से रात में भी परेशान कर रही है। मंगलवार सुबह से ही सूरज की तपिश घरों के बाहर ही नहीं बल्कि घरों के अंदर भी परेशान करती दिखी। धूप से बचाव के लिए शहरवासी घरों से बाहर निकलने से पहले पूरे शरीर को ढ़ाककर ही बाहर निकले। 
उपाध्याय ने बताया कि इरान-पाकिस्तान के रास्ते जम्मू-कश्मीर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर चुका है। नए सिस्टम के असर से आज दिन में हल्की परत के बादलों की आवाजाही होने से अधिकतम पारे में एक से दो डिग्री की कमी आने से गर्मी से हल्की राहत जरुर मिलेगी वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से रात में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी।