जंगली जानवर के हमले में 12 भेड़ों की मौत, 18 घायल

Apr 11 2022

ग्वालियर। जंगली जानवर के हमले से 12 भेड़ों की मौत हो गईं, जबकि 18 मवेशी घायल हैं। घटना भितरवार अनुभाग की ग्राम पंचायत किठौंदा की है। भितरवार स्थित किठौंदा निवासी कम्मोद पुत्र रंधीरा बघेल किसान है और उसके पास करीब आधा सैकड़ा से अधिक भेडे व बकरियां है। बीती रात किसी अज्ञात जंगली जानवर ने उनकी भेड़ों पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी करीब 12 भेड़ों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार भितरवार श्यामू श्रीवास्तव ने हल्का पटवारी संजय सिंह यादव और पशुचिकित्सा विभाग एव अन्य संबंधित विभाग की टीम मौके पर भेजी। मौके पर पहुंची टीम ने मौके पर पहुंच कर उक्त घटना का पंचनामा तैयार किया और पीडि़त पशु पालक कम्मोद बघेल को मौके पर पहुंचकर समझाया और सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।