बनाई रंगोली, रखे डस्टबिन-गमले

Apr 11 2022

ग्वालियर। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। एक ओर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मैदानी अमले ने अब ऐसे स्थानों को फोकस करना शुरु कर दिया है जहां हमेशा गंदगी रहती है। इसके लिए निगम ने छत्री मंड़ी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। निगम ने यहां डस्टबिन रखने के साथ ही गमले भी लगाएं हैं।
नगर निगम की टीम ने पहले तो यहां के दुकानदारों को समझाइश दी है कि वे छत्री मंडी को गंदा न होने दे। खराब होने वाली सब्जी को कहीं भी न फेंके, ऐसा करने पर निगम ने दुकानदारों के चालान करने की चेतावनी भी दी है। हमेशा ही गंदगी रहने से लोग भी सब्जी मंड़ी में आना पसंद नहीं करते हैं। अगर मंड़ी में सफाई रहेगी तो लोग भी यहां अधिक संख्या में आएंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने सभी दुकानदारों से कहा है कि वे अपनी दुकान के आगे डस्टबिन रखे। इसके अलावा निगम ने मंड़ी में थोड़ी-थोड़ी दूर पर डस्टबिन रखवाएं है। मंडी को कचरा मुक्त करने के लिए यह कवायद की जा रही है। दुकानदारों ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि वे स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
मुख्य बाजार व चौराहों पर रहा फोकस
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए बीेते छह दिनों से शहर का सर्वेक्षण करने के लिए डेरा डाले हुए है। सोमवार को छंठवें दिन सवेक्षण दल का मुख्य फोकस शहर के मुख्य कारोबारी बाजार व चोराहों पर रहा। सोमवार सुबह सवेक्षण दल ने मुख्य बाजारों की जानकारी लेने की शुरुआत कंपू तिराहे से की। केन्द्रीय दल के आधा दर्जन सदस्य सोमवार की सुबह शहर के मुख्य व्यवसायिक बाजारों व चौराहों की जानकारी एकत्रित करने कंपू तिराहे पर पहुंचे थे। सर्वेक्षण टीम ने सर्वे की शुरुआत कंपू तिराहे से की।
टीम ने कपड़ा मार्के ट नयाबाजार में कारोबार कर रहे प्रतिष्ठान संचालकों से बातचीत कर बाजार में नगर निगम द्वारा दी जा रही सुवधिाओं की जानकारी लेने के साथ ही यातायात संबंधी व्यवस्था की जानकारी एकत्रित की। सर्वेदल इसके बाद हुजरात चौाराहा पुल पहुंचा और हुजरात चौराहे से गुजर रहे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चौराहे के आसपास स्थित दुकानदारों के साथ चौराहे से गुजर रहे राहगीरों से फीड बैक लिया। खबर लिखे जाने तक सर्वेक्षण टीम का दक्षिण व पूर्व विधानसभा में आनेवाले वार्डों में निरीक्षण जारी था।