आपके इस स्नेह प्यार को कभी नहीं भूल पाऊंगा-शैलेन्द्र बरूआ
Apr 11 2022
भितरवार। लखेश्वरी मां के दर्शन करने नगर से निकले पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ का भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत किया। जिस पर खुश होकर श्री बरुआ ने कहा कि आपसे मिले इस स्नेह प्यार को में कभी नहीं भुला पाऊंगा। पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन लखेश्वरी मंदिर के लिए निकले। जिसकी सूचना मिलते ही पूर्व मंडी अध्यक्ष जितेंद्र रावत के नेतृत्व में करैरा तिराहे पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर श्री बरुआ का बड़ी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ किये गए स्वागत सत्कार के बाद पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ ने कहा कि सभी से आज मुझे बहुत स्नेह प्रेम मिला जिसे में हमेशा याद रखूंगा। इस दौरान पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष ने श्री बरुआ से शासकीय कन्या हाई स्कूल में लायब्रेरी भवन बनाने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा नेता के के पाराशर, उदयभान सिंह रावत, सुरेश रावत, सरपंच बीरू रावत, मनोज यादव, दयाकृष्ण दुबे, कैलाश खटीक, बोनी राजावत आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









