गर्मी के चलते मंदिरो में लगे एसी, खाने में शीतल पेय पदार्थ, कैरी का पना ले रहे भगवान
Apr 11 2022
ग्वालियर। गर्मी के मौसम की शुरूआत होते ही शहर के मंदिरो में भगवान के भोजन, वस्त्र और आरती के समय में भी बदलाव हो गया है। इन दिनों शहर का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में लू चल रही है। ऐसे में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए मंदिरों में पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मंशापूर्ण हनुमान, अचलनाथ जहां कूलर में विराजमान हैं वहीं खेड़ापति वाले हनुमान, सांई बाबा के लिए एसी लग गए हैं।
इतना ही नहीं भगवान के भोजन और वस्त्रों में भी बदलाव किए गए हैं। जहां गर्मी में भगवान के खानपान में लिक्विड की मात्रा बढ़ा दी गई है। शीतल खाद्य पदार्थ ही दिए जा रहे हैं। ठंडाई का सेवन भी भगवान कर रहे हैं। भक्तों के लिए भगवान की दर्शन और आरती के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है।
सनातन धर्म मंदिर में इस भीषण गर्मी में मंदिर में आरती और पट खुलने के समय में बदलाव हो गया है। मंदिर के पट सुवह 6 बजे के स्थान पर 5:30 बजे खुल रहे हैं। सुबह की आरती 8:30 बजे के स्थान पर 7.30 बजे हो रही है। शाम की आरती 6:30 बजे के स्थान पे 7 बजे होगी। रात्रि 8 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। समय के साथ-साथ ऋतु के अनुसार प्रभु के भोजन में भी परिवर्तन किया गया है। जिसमें भगवान को मठा, लस्सी, मौसमी सब्जी, रोटी के साथ नाश्ते में पोहा, खिचड़ी का भोग लगाया जा रहा है। वहीं गर्मी से राहत के लिए कूलर भी शुरू कर दिए गए हैं।
साईं बाबा मंदिर में बाबा के कक्ष में पांच-पांच एसी लगा दिए गए हैं। जिससे इस भीषण गर्मी में बाबा को गर्मी न लगे। भोग प्रसादी और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। अब बाबा के भोजन की थाली में दाल, रोटी, कढ़ी चावल, पापड़ और लस्सी रायते कैरी का पना सहित मौसम के सभी फल शामिल किए जा रहे हैं। वहीं काकड़ आरती 6 की जगह 5:40 बजे एवं मंगला आरती 6:40 की जगह 6:30 पर व शयन आरती 9 की जगह 9:30 बजे होगी। गुरुवार को होने वाली आरती का समय 9:30 बजे रहेगा।
अचलेश्वर मंदिर पर भगवान अचलनाथ के भोग की थाली और आरती के समय में बदलाव हो चुके हैं। जिसमें सुबह की आरती 7:30 बजे के स्थान पर 7 बजे व शाम की आरती 6.30 बजे के स्थान पर 7 बजे हो रही है। वहीं अचलनाथ का अभिषेक दूध व गन्ने के रस से किया जा रहा है। भोग की थाली में ऋतु से संबंधित सारे व्यंजन प्रतिदिन बदलते रहेंगे।
खेड़ापति मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा का कहना है कि खेड़ापति मंदिर में भी खेड़ापति महाराज के लिए गर्मी से राहत देने के लिए एसी लगाया गया है वही राम मंदिर और राधा कृष्ण के मंदिर में भी एक एक एसी लगाया है साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों के लिए भी गर्मी के लिए कूलर लगाए गए हैं खेड़ापति महाराज के भोग में भी बदलाव किया गया है चना इलायची का प्रसाद हटाकर मिठाई का भोग लगाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









